Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

प्रभारी डीएम की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, विभागवार दायित्वों की विस्तृत समीक्षा

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु दिनांक 22 नवंबर 2026 भगौतीगंज चौराहा बलरामपुर में ब्लैकआउट,नागरिक सुरक्षा मॉक-ड्रिल आयोजित की जाएगी।उक्त कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में प्रभारी जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के साथ बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें विभागवार तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जन-जागरूकता पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिए कि ब्लैकआउट अभ्यास का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को मॉक-ड्रिल के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाए। इसके लिए वॉलंटियर्स,सिविल डिफेंस वार्डन्स के सहयोग से घर-घर,क्षेत्रवार जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। प्रभारी जिलाधिकारी ने (DERT) को विशेष रूप से सक्रिय रखने, टीम के प्रत्येक सदस्य को अपने दायित्व एवं भूमिका स्पष्ट रूप से ज्ञात रखने तथा समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मॉक-ड्रिल के अंतर्गत चरणबद्ध रूप से अलर्ट,सायरन, ब्लैकआउट, आग-नियंत्रण, खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, गंभीर घायलों का रेस्क्यू एवं अस्पताल भेजने आदि का अभ्यास कराया जाएगा। इस दौरान नागरिक सुरक्षा, पुलिस, विद्युत विभाग, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, आपदा मित्र,NDRF आदि विभागों द्वारा निर्धारित दायित्वों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।सिविल डिफेंस विभाग द्वारा समस्त जनपदवासियों से अपील की गई है कि दिनांक 22.11.2026 को सायं 06:00 बजे से अपने घरों,दुकानों,प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें, इन्वर्टर, टॉर्च, मोबाइल फ्लैशलाइट पूर्णतः बंद रखें, ताकि बाहर किसी प्रकार का प्रकाश दिखाई न दे।ब्लैकआउट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युद्ध,हवाई हमले जैसी विषम परिस्थितियों में रोशनी के कारण कोई स्थान चिन्हित न हो तथा संभावित जन-धन हानि की संभावना न्यूनतम रहे।घर के अंदर रहें।लाइट,इन्वर्टर पूर्णतः बंद रखें।टॉर्च,मोबाइल फ्लैशलाइट,माचिस का प्रयोग न करें।रोशनी बाहर निकल रही हो तो काले कागज,कपड़े से ढकें।शांत रहें,अनावश्यक भीड़,शोर न करें।वॉलंटियर्स,वार्डन के निर्देशों का पालन करें।यह मॉक-ड्रिल जन-जागरूकता हेतु है—पूर्ण सहयोग करें।बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक,प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा शिव नारायण सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सदर अभिषेक सिंह , एसडीएम सदर मनोज कुमार, चिकित्सा अधिकारी, गणमान्य नागरिकगण , समाजसेवी व अन्य संबंधित अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.