बांस बल्ली व पेड़ के सहारे केविल से विद्युत आपूर्ति, दुर्घटना की आशंका
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
रेहराबाजार, बलरामपुर।बांस बल्ली और पेड़ के सहारे केविल से विद्युत आपूर्ति, दुर्घटना की आशंका,गांववासी कौशल किशोर,रामप्रकाश ,गंगाराम ,शंकर ,राकेश ,फूल चंद ,इंदर कुमार,का आरोप है कि रेहराबाजार पावर हाउस से ग्राम सभा नया नगर के पंचायत भवन , आंगनबाड़ी केंद्र, कम्पोजिट विद्यालय में विद्युत आपूर्ति केविल से 800 मीटर दूर स्थित बर्न गांव में लगे ट्रांसफार्मर से बांस बल्ली और पेड़ों के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है ,जिससे दुर्घटना होने की प्रबल संभावना बनी हुई है ,गांव वासियों ने सरकारी भवनों के परिसर में ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति किये जाने की मांग की है ,एसडीओ विद्युत एच एन सिंह ने बताया कि शीघ्र विद्युत व्यवस्था ठीक कराया जायेगा।