लोक कला के सृजन कर्ता थे स्व. राम तेज गुप्त जी – धर्म राज वर्मा
1 min read
रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
छठी पूर्णतिथि में याद किये गये स्व. रामतेज गुप्त
नगर पंचायत बढनी चाफा अन्तर्गत राम लीला मैदान में रविवार की शाम को क्षेत्र के जाने माने शुभ चिंतक, शिक्षक व क्षेत्र में राम लीला के माध्यम से लोक कला को जीवंत रखने वाले स्व. राम तेज गुप्ता का छठी पूर्णतिथि के रुप में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके तीनों बच्चों राजू गुप्ता, अमित गुप्ता व अरविंद गुप्ता द्वारा किया गया।
इस श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष श्री धर्म राज वर्मा ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. गुप्ता जी ने क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने के साथ साथ लोक कला को भी जीवंत रखने का काम किया। आज उन्ही के बदौलत नगर का नाम दूर दराज के क्षेत्रों में होता है। बाजार में ऐसे बहुत से व्यवसायी हैं जिन्हें उनके प्रयास से सामाजिक व धार्मिक अवसरों में काम करने का अवसर मिला है। मै अगर नगर अध्यक्ष पद पर हूं तो यह भी प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से कहीं न कहीं उन्ही की देन है। बड़े सौभाग्य की बात है आज राम लीला मंचन की समाप्ति के अवसर पर उनका पूर्णतिथि पड़ा है।इस सभा में आदर्श श्री राम लीला समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर स्व. राम तेज गुप्त को याद किया।इस मौके पर राज कुमार गुप्ता, राम कुमार कसौधन, प्रमोद गौतम, मनीष श्रीवास्तव, गोपाल गुप्ता, आकाश सोनी, महेंद्र सोनी, बलवनत चौधरी, बरन चौधरी, उमानाथ गुप्ता, कपिल देव गुप्ता, राम फेर गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, नागेन्द्र गुप्ता, विकास चौहान आदि लोग उपस्थित रहें।