हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वा गणतंत्र दिवस
1 min read
संवाददाता – पवन गुप्ता
सादुल्लानगर/बलरामपुर।पूरा देश 76वा गणतंत्र दिवस मना रहा है और गौरवान्वित हो रहा है आज ही के दिन 26जनवरी सन 1950 को देश मे संविधान लागू हुआ था इसी गणतंत्र को लेकर भारत देश के लोग इस गणतंत्र को एक पर्व के रूप मे मना रहे है देश के विभिन्न हिस्सों के विद्यालयों सहित सरकारी कार्यालयों मे गणतंत्र का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया सादुल्ला नगर में के एन एजुकेशनल सोसाइटी स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस बडे ही हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि गंगा राम यादव द्वारा 76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजा रोहण किया गया। कार्यक्रम के दौरान गंगा राम यादव ने बच्चों को बताया कि 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था। संविधान लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया। इसके 6 मिनट बाद 10 बजकर 24 मिनट पर डॉ राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली इस दिन पहली बार बतौर राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद बग्गी पर बैठकर राष्ट्र भवन निकले थे।
प्रधानाचार्य सियाराम यादव ने बताया कि यह संविधान ही है जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे से जोड़े रखता है।भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। 2 साल 11 महीने और 18 दिन में यह तैयार हुआ था संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया। क्योंकि 1930 में इसी दिन कांग्रेस के अधिवेशन में भारत को पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी। स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं देश भक्ति गीतों पर डांस किया। डांस कॉम्पटीशन में भाग लेने वाले बच्चों को गोल्ड मेडल एवं पुरस्कार वितरित किया गया। छोटे छोटे बच्चे गोल्ड मेडल पाकर काफी खुश नजर आये
इस मौके पर प्रधानाचार्य सियाराम यादव,वरिष्ठ अध्यापक गंगा राम यादव,सुनीता गुप्ता,रूही फातमा,नन्दनी,इकरा खान, आरजू,सदफ,फैजान,अनीता चौरसिया,आँचल,श्रेया,अनीता आदि लोग उपस्थित रहे।