पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
रेहरा बाजार, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व मे आज दिनांक 17.4.2026 को मु0अ0स0 087/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना रेहरा बाजार बलरामपुर से सम्बन्धित अपहृता,पीड़िता को बरामद करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मोहित यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी ग्राम रेण्डवलिया पूरे बीजा खोर थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।दिनांक 12.4.26 को वादी निवासी केराडीह इटिहन पुरवा थाना रेहरा बाजार बलरामपुर द्वारा एक प्रार्थना पत्र बावत स्वंय की पुत्री किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली जाने के सम्बन्ध में दाखिल प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रेहरा बाजार मु0अ0स0 087/2026 धारा 137(2) बीएनएस थाना रेहरा बाजार बलरामपुर बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ, विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपृह्ता को बरामद करते हुए धारा 87 बीएनएस की बढोत्तरी कर अभियुक्त मोहित यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी ग्राम रेण्डवलिया पूरे बीजा खोर थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को प्रकाश में लाते हुए गिरफ्तार कर आज दिनांक 17.04.2026 को न्यायालय रवाना किया गया ।