अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती पर राधेश्याम वर्मा ने दी शुभकामनाएं, सेवा और न्याय के मार्ग पर चलने का किया आवाहन
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला।समाजसेवी एवं एनएमओ जिलाध्यक्ष बलरामपुर राधेश्याम वर्मा ने अक्षय तृतीया एवं भगवान भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय संस्कृति में आस्था, सेवा, दान और नए संकल्प का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान भगवान परशुराम केवल पराक्रम के नहीं, बल्कि सत्य, न्याय, अनुशासन और लोककल्याण के प्रतीक हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में अन्याय के खिलाफ खड़े होने, सत्य का साथ देने और शक्ति का उपयोग जनकल्याण के लिए करने की आवश्यकता है। राधेश्याम वर्मा ने कहा कि अक्षय तृतीया हमें दान, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश देती है। यदि समाज का हर सक्षम व्यक्ति किसी गरीब, किसान, बुजुर्ग या जरूरतमंद का सहारा बने, तो यही इस पर्व की सच्ची सार्थकता होगी।
समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय राधेश्याम वर्मा पूर्व में मुंबई स्थित टाटा कैंसर हॉस्पिटल के निकट कई वर्षों तक कैंसर मरीजों और उनके तीमारदारों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा में रहे हैं। वहीं वर्तमान में उतरौला क्षेत्र में वे समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सेवा कार्यों में जुटे हैं। वह आरएसवी हॉस्पिटल के माध्यम से प्रत्येक रविवार को नि:शुल्क ओपीडी सेवा से मरीजों को मुफ्त में जांच और इलाज उपलब्ध कराते जी जिससे क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।अंत में उन्होंने लोगों से सामाजिक एकता, शिक्षा, सम्मान और मानवता को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की। उनके संदेश को क्षेत्र में सकारात्मक सोच और जनसेवा के भाव से जोड़कर देखा जा रहा है।