पुलिस टीम ने विद्यालय में चुराएं गए सामान के साथ 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
महराजगंज, बलरामपुर।वादिनी श्रीमती हेड मास्टर (I.H.T) प्राथमिक विद्यालय/पूर्व माध्यमिक विद्यालय छतईडीह, थाना महराजगंज तराई निवासी सेवकरामपुरवा मजरा गिधरईया थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना महराजगंज तराई पर सूचना दी गई कि दिनांक 12/13.04.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय के मुख्य द्वार का कुंडा तोड़कर विद्यालय में रखे ICT उपकरण, खेलकूद सामग्री, इन्वर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी की गई है। उक्त सूचना के आधार पर दिनांक 15.04.2026 को थाना महराजगंज तराई पर मु0अ0सं0 39/2026 धारा 331(4)/305(a) 317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं चोरी के अनावरण हेतु दिए गये निर्देशो के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में आज दिनांक 19.04.2026 को थाना महराजगंज तराई पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजी0 मु0अ0सं0 39/2026 धारा 331(4)/305(a) 317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात में सुरागरसी-पतारसी, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना अनावरण के लगातार प्रयास कर उक्त चोरी की घटना में संलिप्त तीनो अभियुक्त दीपू वर्मा उर्फ टीपू पुत्र नगीने वर्मा निवासी ग्राम छतईडीह मस0 पूरेबख्स थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर,किशन बिहारी उर्फ पप्पू निवासी ग्राम छतईडीह मस0 पूरेबख्स थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर, इकबाल उर्फ ननकने पुत्र नजीर निवासी ग्राम छतईडीह मस0 पूरेबख्स थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर को बहद ग्राम पूरेबख्श के पास मौजूद चोरी का सामान जो कि बेचने की फिराक में जाते हुए मिले। पुलिस टीम द्वारा मौके पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया किया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व तीनों ने मिलकर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय छतईडीह में रात्रि के समय ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी करने के उपरांत सामान को विद्यालय के पास ही गेहूं के पुआल में छिपाकर रख दिया था, ताकि मौका मिलने पर उसे बेच सकें। दिनांक 19.04.2026 को वे लोग चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में थे, तभी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।