Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पत्रकार सम्मान समारोह : बदलते परिवेश में पत्रकारिता हो चुकी है हाइटेक – मनोज शर्मा

रिपोर्ट -ब्यूरो बाराबंकी

पत्रकारों के सहयोग का प्रतिफल तरुण मित्र अखबार छू रहा है बुलंदियों को : रमाकांत

बाराबंकी। बदलते परिवेश में पत्रकारिता काफी हाईटेक हो चुकी है पत्रकार विषम परिस्थितियों को झेलते हुए समाज को नई दिशा देते हैं जिससे शोषित वर्गों को न्याय मिलता है। यह बात बाराबंकी स्थित रमाकांत मिश्रा के आवास पर मुख्य अतिथि के रूप में जिले के वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार शर्मा ने पत्रकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहीं उन्होंने कहा कि पत्रकार एक कलम के सिपाही की भूमिका अदा करते हैं जिससे समाज के शोषित वंचित लोगों को न्याय मिलता है निष्पक्ष होकर आप सभी बंधु पत्रकारिता करें यदि कहीं पर भी कोई समस्या आती है तो हमें अवगत कराए आपकी समस्याओं का समाधान प्रमुखता के साथ किया जाएगा। इसी क्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रमाकांत मिश्रा ने कहा कि पत्रकार अवैतनिक होते हुए भी अथक परिश्रम करके समाचारों का संकलन करते हुए समाज को नई दिशा देते हैं।इसी क्रम में जिले के पत्रकार संतोष कुमार ने कहा कि पत्रकारों को समाज का चौथा स्तंभ कलम का सिपाही समाज का आईना जैसी तमाम अलंकारिक भाषाओं से नवाजा जाता है परंतु आए दिन उन्हें सरकारी तंत्र की उपेक्षा का शिकार होना पड़ता है इसका मुख्य कारण है पीत पत्रकारिता जिससे आप सभी लोग इससे दूर रहे और निष्पक्ष रूप से समाचारों का संकलन करें।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे विधि संवाददाता लवकेश शुक्ला ने पत्रकारों से निष्पक्ष और निडर होकर पत्रकारिता करने की बात बताई उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक कांटो भरा ताज है जिसमें लाभ कम बल्कि उसे जोखिम अधिक धारण करना पड़ता है जिसके लिए तरुण मित्र परिवार सदैव आपकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर है महिला संवाददाता रामदुलारी पटेल ने निष्पक्ष पत्रकारिता किए जाने की बात पत्रकारों को बताई रामनगर तहसील संवाददाता ज्ञानेंद्र वर्मा ने पत्रकारिता के संबंध में पत्रकारों को जानकारियां देते हुए उन्हें कंधे से कंधा मिलाकर के समस्याओं का समाधान किए जाने की बात कहीं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र व अंग‌ वस्त्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर रमाकांत मिश्र इन्द्रसेन‌ रावत,हामिद अंसारी,संजय शर्मा,रामदुलारी पटेल,राजेंद्र कुमार, मोहम्मद अकील,ऋषभ सैनी,चंद्र प्रकाश सिंह, केके यादव, रमेश चंद यादव,अर्जुन यादव,रविंद्र कुमार, फहद आलम, आऐ पत्रकारों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए पत्रकारिता के संबंध में अपने वक्तव्य पेश किया।पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग।पत्रकार समारोह के दौरान वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की सरकार से मांग किया। साथ ही साथ पत्रकारों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मान्यता प्रदान की जाए की मांग किया। जिससे वे अपने परिवार का भरण पोषण करे और सरकारी सुविधाए मुहैया हो सके।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.