हनोमान प्रसाद वर्मा उ0 मा0 विद्यालय में “बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन स्कॉलरशिप टेस्ट” का किया गया आयोजन
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
रेहरा बाजार ,बलरामपुर।बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से हनोमान प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज, रेहरा बाजार, जनपद बलरामपुर में “बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन स्कॉलरशिप टेस्ट” का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जनपद बलरामपुर के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।यह स्कॉलरशिप टेस्ट विशेष रूप से B.Tech, पॉलिटेक्निक, B.Pharm, D.Pharm, BBA, BCA एवं B.Com जैसे व्यावसायिक एवं स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था। परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली एवं मेधावी छात्रों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना तथा उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।इस अवसर पर हनोमान प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. रजत वर्मा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके लिए बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस उनकी ओर से हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता है।कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से लखनऊ से आए इंजीनियर अभिषेक सिंह एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रकार की पहल से ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक अवसर प्राप्त होते हैं। बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य महेश वर्मा समेत विद्यालय के समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।