Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

धर्म परिवर्तन करते हुए दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला, बलरामपुर।दिनांक 23.04.2026 को वादी थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर द्वारा सूचना दिया गया की उनकी पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शादी करने की नियत से बहला- फुसलाकर कहीं भगा ले जाया गया है । उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0055/2026 धारा 87 bns बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में दिनांक 24.04.2026 को पीड़िता को जनपद लखनऊ से बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी विवेचना से अभियुक्त अलीरजा उर्फ अल्ताफ पुत्र अहमद रजा निवासी मो0 रफीनगर कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर का नाम प्रकाश में आया तथा विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा- 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम व 64(1) बी0एन0एस0 की बृद्धि की गई।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित,वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह थाना कोतवाली उतरौला बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 24.04.2026 को उप निरीक्षक अनिल कुमार मय हमराह कर्मचारी के साथ मुकदमा उपरोक्त में वाँछित अभियुक्त अली रजा उर्फ अल्ताफ पुत्र पुत्र अहमद रजा निवासी मो0 रफीनगर कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.