Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

विधायक तुलसीपुर द्वारा ग्राम चौंकाकला एवं माधवपुर की सुरक्षा हेतु कटाव निरोधक परियोजना का भूमि पूजन कर किया गया शुभारंभ

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तटवर्ती क्षेत्रों को मिल रहा सशक्त सुरक्षा कवच, राप्ती नदी के कटान से गांवों की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

बलरामपुर।जनपद बलरामपुर में विकास एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला द्वारा विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम चौंकाकला एवं माधवपुर में राप्ती नदी के कटान से सुरक्षा प्रदान करने हेतु प्रस्तावित कटाव निरोधक परियोजना का शुभारंभ विधिवत भूमि पूजन कर किया गया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा तटवर्ती एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जनपद में कटान एवं बाढ़ से बचाव हेतु कई प्रभावी परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस परियोजना के पूर्ण होने से ग्राम चौंकाकला एवं माधवपुर के निवासियों को स्थायी राहत मिलेगी तथा उनकी भूमि एवं आवास सुरक्षित रहेंगे।उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को कहा कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए, ताकि आगामी वर्षा ऋतु में ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।परियोजना के संबंध में बाढ़ खंड के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से जियोबैग, पिचिंग एवं तटबंध निर्माण जैसे कार्य कराए जाएंगे।यह कार्य आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे संभावित बाढ़ एवं कटान से जनहानि एवं संपत्ति की क्षति को रोका जा सके।कार्यक्रम में संबंधित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि गण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.