15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
जरवा,बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ विक्रेताओं के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व मे आज दिनाक 06.05.2026 को थाना कोतवाली जरवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रवि पुत्र हजारी लाल गुप्ता निवासी जुगलीपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के झोले में 20 अदद पन्नी मे प्रत्येक 750 एमएल कुल 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 26/2026 अंतर्गत धारा 60(1) Ex. पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।