Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम ने किया जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

महिला चिकित्सालय में बेड क्षमता बढ़ाने एवं उच्चीकरण का डीएम ने किया निरीक्षक

बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन द्वारा आज जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद कर उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, प्रसूता वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी सेवाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय में बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए बेड क्षमता बढ़ाए जाने एवं चिकित्सालय के उच्चीकरण का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रस्ताव एवं कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए, ताकि महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए तथा मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.