Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम ने किया कलेक्ट्रेट का मुआयना, विभिन्न पटलों के कार्यों का लिया जायजा

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

अभिलेखों के बेहतर रखरखाव एवं पत्रावलियों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर का औचक मुआयना किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों के संचालित कार्यों, अभिलेखों के रखरखाव, पत्रावलियों के निस्तारण तथा कार्यालय व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय अभिलेखों का सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा सभी पत्रावलियों एवं प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों पर रखे अभिलेखों, पंजिकाओं एवं प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयों में स्वच्छता, कार्य संस्कृति को और बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागीय कार्य पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ संपादित किए जाएं।इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं प्रशिक्षु आईएएस शिवांश सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.