Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर से हुई प्रथम गणना, जनपद में जनगणना के प्रथम चरण का शुभारंभ

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

22 मई से 20 जून तक चलेगा घर-घर मकान सूचिकरण,गणना अभियान

बलरामपुर।जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण मकान सूचिकरण,मकान गणना अभियान का जनपद बलरामपुर में शुभारंभ आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर से प्रथम गणना के साथ की गई। इस अवसर पर देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय, एसडीएम तुलसीपुर व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।जनगणना अभियान के तहत जनपद में 22 मई से 20 जून 2026 तक घर-घर जाकर मकानों का सूचिकरण /गणना कार्य किया जाएगा। इसके लिए जनपद में कुल 4033 प्रगणक एवं 660 सुपरवाइजर लगाए गए हैं, जो निर्धारित प्रारूप के अनुसार प्रत्येक भवन एवं मकान से संबंधित आवश्यक जानकारियां एकत्र करेंगे।अभियान के शुभारंभ अवसर पर धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की भी गणना की गई। इसी क्रम में मां बिजलेश्वरी मंदिर, झारखंडी मंदिर, हनुमानगढ़ी एवं कलेक्ट्रेट परिसर की भी गणना संपन्न कराई गई।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा बताया गया कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाती है। जनसामान्य से अपील की गई है कि गणना कार्य में लगे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान करें, जिससे जनगणना 2027 का कार्य सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.