Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

ग्राम पंचायत हुसेनाबाद ग्रिन्ट ब्लॉक गैडास बुजुर्ग में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।गैडास बुजुर्ग,आज दिनांक 22 मई 2026 को ग्राम पंचायत हुसैनाबाद ग्रिट ब्लॉक गैडस बुजुर्ग में ग्राम प्रधान अफसर अली की अध्यक्षता मे खुली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत सचिव मनोज कुमार वर्मा के अतिरिक्त पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी, और बच्चों,स्वयं सहायता समूह और पंचायत सदस्यों द्वारा भी उपस्थिति सुनिश्चित की। इस अवसर पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षणकर्ता डॉ निरंजन तिवारी,एवं आनद भास्कर समाज कार्य विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा वर्ष 2026-27 हेतु जी पी डी पी कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य स्तरीय प्रशिक्षणकर्ता डॉ निरंजन तिवारी द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर अब OSR के अंतर्गत आय के स्त्रोतों में वृद्धि कर के आत्म निर्भरता बढ़ाने का समय आ चुका है। उक्त वार्तालाप पंचायत के नौ थीम के आधार पर हुआ।बैठक में निम्न बिंदुओं पर मनन हुआ जो कि वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना में सम्मिलित होने हैं।ग्राम पंचायत में उत्सव भवन निर्माण पर विचार, आंगनबाड़ी केंद्रों का पुनः निर्माण व ओपन जिम की व्यवस्था , ग्राम पंचायत की महिलाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र की आवश्यकता है , डिजीटल लाइब्रेरी तथा गांव के तालाबों का सौंदर्यीकरण का कार्य तथा वृक्षारोपण आदि विषयों पर चर्चा की गई।।बैठक के अन्त में प्रधान द्वारा एक धन्यवाद् ज्ञापन भी दिया गया और अधिकारियों के आगमन पर आभार व्यक्त किया गया।।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.