Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

जरवा, बलरामपुर।आज दिनांक 23.05.2026 को थाना कोतवाली जरवा एवं सशस्त्र सीमा बल कोयलाबास, 9वीं वाहिनी बलरामपुर की संयुक्त पहल पर पुलिस-पब्लिक समन्वय को सुदृढ़ करने हेतु SSB परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में थानाध्यक्ष कोतवाली जरवा योगेश प्रताप सिंह सहित थाना जरवा के पुलिसकर्मी, SSB के अधिकारीगण एवं जवान, ग्राम प्रधान मोहकमपुर तथा क्षेत्र के अनेक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस योग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में शिक्षा, खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा युवाओं को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।साथ ही पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी एवं अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जनसहभागिता बढ़ाने पर भी बल दिया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशा एवं शराब सेवन जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.