पार्टी ने जताया भरोसा करुणेश तिवारी उर्फ़ विकास को पुनः प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच की दी गई जिम्मेदारी
पार्टी ने जताया भरोसा करुणेश तिवारी उर्फ़ विकास को पुनः प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच की दी गई जिम्मेदारी
Riporter -पवन गुप्ता
सादुल्लानगर/बलरामपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष युवा मध्यांचल करुणेश तिवारी उर्फ़ विकास तिवारी ने अपनी मेहनत और ईमानदारी से अपने गांव क्षेत्र के साथ साथ एवं समाज के असहाय गरीब लोगों के हित की लड़ाई लड़ते रहे इनकी कर्मठता और समाज के प्रति सेवा भाव को देखते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व कर्ताओ तथा प्रदेश नेतृत्वकर्ता के संस्तुति पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच मध्याँचल के पद पर पुनः नियुक्ति करते हुए पार्टी ने विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी दी और कहा की आशा एवं विश्वास के साथ आपसे उम्मीद की जाती है की जैसे अभी तक पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पार्टी संविधान के अनुरूप पार्टी का कार्य करते हुए जनमानस मे पार्टी के नीतियों का प्रचार प्रसार और सभी जाति एवं धर्म के लोगो को जोड़ते हुए संगठन को मजबूत बनाने का काम किया है ऐसे ही आगे भी पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे इन्ही आशा और विश्वास के साथ पार्टी के लोगों ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की|