बाराबंकी में पकड़ा गया नकली चाय पत्ती कारोबारी का जखीरा
रिपोर्ट – ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी।उत्तर प्रदेश के बड्डूपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम शाहपुर में एसटीएफ एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बाराबंकी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए चाय की पट्टी को रंग द्वारा अपमिश्रित करने के कारोबार का भंडाफोड़ किया गया मौके पर मौजूद शकील पुत्र मोहम्मद यूनुस निवासी ग्राम शाहपुर थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी में बताया कि यह कारोबार उसके द्वारा किया जा रहा है टीम द्वारा सदन निरीक्षण के दौरान लगभग 800 किलो रंगी हुई चाय पत्ती 05 किलो रंग तथा पैकिंग मैटेरियल बरामद किया गया। खुली हुई रंगीन चाय पत्ती को फास्ट टी और गार्डन फ्रेश के नाम से पैकिंग करते हुए पाया गया चाय की पत्ती तथा अपमिश्रित के रूप में रंग का नमूना लेते हुए शेष चाय की पट्टी जिसकी कीमत लगभग 1,60,000/रुपये सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त पैकिंग में प्रयोग होने वाले उपकरण जैसे इलेक्ट्रॉनिक मशीन व सीलिंग मशीन को भी सील कर दिया गया शकीलपुत्र मोहम्मद यूनुस निवासी ग्राम शाहपुर थाना बदूपुर जनपद बाराबंकी के विरुद्ध थाना कोतवाली बड्डूपुर में अभियोग भी पंजीकृत कराया जा रहा है। प्रवर्तन टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गण अरुण कुमार , अरुण कुमार सिंह , डॉ अंकिता यादव के साथ एसटीएफ टीम में राजेश कुमार सिंह , पुलिस उपनिरीक्षक व हेड कांस्टेबल चेतन सिंह , श्री कृष्ण , शैलेंद्र उपाध्याय , रमाशंकर चौधरी , सुनील मिश्रा सम्मिलित रहे।