Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

क्षय रोग नियंत्रण, नियमित टीकाकरण एवं पल्स पोलियो अभियान की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा

बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विशेष रूप से क्षय रोग नियंत्रण अभियान, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम तथा पल्स पोलियो अभियान की प्रगति पर गहन चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने क्षय रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर पर अधिक से अधिक जांच सुनिश्चित की जाए तथा संभावित क्षय रोगियों का समयबद्ध चिन्हांकन किया जाए। उन्होंने कहा कि चिन्हित सभी क्षय रोगियों का नियमित अनुश्रवण किया जाए, ताकि उनका उपचार प्रभावी ढंग से संचालित हो सके और रोग की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।जिलाधिकारी ने निजी अस्पतालों एवं निजी चिकित्सकों से भी क्षय रोगियों का डाटा संकलित किए जाने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी मरीज की जानकारी छूटने न पाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चिन्हित सभी क्षय रोगियों को पोषण सहायता एवं उपचार के लिए शासन द्वारा निर्धारित वित्तीय सहायता शत-प्रतिशत उपलब्ध कराई जाए तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान में किसी भी पात्र लाभार्थी को छूटने न दिया जाए तथा फील्ड स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए तथा अभियान के दौरान “कोई बच्चा न छूटे” के सिद्धांत पर कार्य किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को घर-घर जाकर बच्चों तक पहुंचने और अभियान को पूर्ण सफल बनाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम एवं जनस्वास्थ्य सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. ए.के. शुक्ला, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.पी. सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.