Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली उतरौला का भ्रमण कर यक्ष ऐप की समीक्षा

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गोष्ठी आयोजित कर महिला सुरक्षा एवं जनजागरूकता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

बलरामपुर।आज दिनांक 05.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली उतरौला का भ्रमण कर थाना कार्यालय, यक्ष (YAKSH) ऐप एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों/रजिस्टरों का निरीक्षण एवं विस्तृत समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की प्रभावी निगरानी तथा विवेचनाओं को अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से यक्ष (YAKSH) ऐप का प्रभावी संचालन कराया जा रहा है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, गैंग सदस्यों, माफियाओं एवं वांछित अभियुक्तों से संबंधित सूचनाओं का एकीकृत डिजिटल डाटाबेस उपलब्ध कराया गया है। इससे पुलिस अधिकारियों को त्वरित, सटीक एवं तथ्यपरक निर्णय लेने के साथ-साथ अपराधियों की प्रभावी निगरानी एवं अपराध नियंत्रण में सहायता मिल रही है।समीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने यक्ष ऐप पर उपलब्ध अभिलेखों, डाटा अपडेट की स्थिति एवं उसके नियमित उपयोग की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ऐप पर सभी सूचनाओं को समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत अद्यतन रखा जाए, जिससे पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जा सके। साथ ही यक्ष ऐप के विभिन्न फीचर्स, डाटा प्रविष्टि, निगरानी प्रणाली एवं दैनिक पुलिस कार्यों में इसके अधिकतम उपयोग के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।भ्रमण के दौरान मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को शासन एवं पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, महिला अपराधों के मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करने तथा प्रत्येक पीड़िता के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए नियमित रूप से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्प डेस्क एवं अन्य सुरक्षा संबंधी सुविधाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जाए।उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित पुलिसिंग एवं जनसहभागिता के समन्वय से ही सुरक्षित समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।भ्रमण के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर एवं कार्यालय व्यवस्था का निरीक्षण कर अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, प्रभावी पुलिसिंग तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.