एंटी रोमियो टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन कर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन तथा मिशन शक्ति नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को दहेज प्रथा, बाल विवाह, महिला सुरक्षा एवं महिला अधिकारों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह को दण्डनीय अपराध बताते हुए दहेज प्रतिषेध अधिनियम के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया।महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन – 1090,पुलिस आपातकालीन सेवा – 112,एम्बुलेंस सेवा – 108,चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098,स्वास्थ्य सेवा – 102,महिला हेल्पलाइन – 181,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076,साइबर हेल्पलाइन – 1930 कार्यक्रम में गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध (डिजिटल अरेस्ट), महिला सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए।महिलाओं को थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र एवं परिवार परामर्श केन्द्र की सेवाओं के बारे में अवगत कराया गया, जिससे वे आवश्यकता पड़ने पर सुगम कानूनी सहायता एवं परामर्श प्राप्त कर सकें।इसके अतिरिक्त नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।बलरामपुर पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है तथा ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं।