Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषी नहीं बचेगा, विपक्ष फैला रहा प्रोपेगेंडा : देवेंद्र सिंह चौधरी

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे, रामलला के किए दर्शन-पूजन

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा प्रकरण में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसआईटी का गठन कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे उन्होंने श्रीरामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग अयोध्या आकर केवल प्रोपेगेंडा फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी भी प्रकार की अनियमितता को लेकर पूरी तरह गंभीर है और जांच में जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को धार देने में पूरी सक्रियता से जुटा हुआ है

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.