Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

गोल्हीपुर में 28 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्ला नगर/बलरामपुर। थाना सादुल्लानगर क्षेत्र के ग्राम गोल्हीपुर में बुधवार को 28 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।पुलिस के अनुसार, ग्राम गोल्हीपुर निवासी फैयाज़ पुत्र फ़कीर मोहम्मद ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।परिजनों ने बताया कि फैयाज़ छह भाइयों और पांच बहनों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी शादी हो चुकी थी, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।थाना प्रभारी सतेंद्र वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.