बलरामपुर की सियासत में उभरता युवा चेहरा, मृगेंद्र उपाध्याय ने कम समय में बनाई मजबूत पहचान
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर। जिले की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों के बीच युवा बार एसोसिएशन अध्यक्ष मृगेंद्र उपाध्याय तेजी से उभरते हुए युवा चेहरे के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। बेहद कम समय में अधिवक्ता समाज के साथ-साथ आम लोगों के बीच सक्रियता बढ़ाकर उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक जमीन तैयार की है।मृगेंद्र उपाध्याय की पहचान अब केवल न्यायिक क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गई है। जनहित के मुद्दों पर मुखरता, युवाओं के बीच सक्रिय संवाद और सामाजिक सरोकारों में भागीदारी ने उन्हें लगातार चर्चा में ला दिया है। राजनीतिक गलियारों में भी उनकी बढ़ती सक्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हैं।स्थानीय स्तर पर युवाओं और विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच उनकी स्वीकार्यता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। उनकी कार्यशैली में आक्रामकता के साथ-साथ संवाद और संगठन क्षमता का संतुलन नजर आता है। यही वजह है कि समर्थक उन्हें बलरामपुर की राजनीति में नई पीढ़ी के संभावनाशील नेताओं में गिनने लगे हैं।मृगेंद्र उपाध्याय की सक्रियता यदि इसी गति से आगे बढ़ती रही तो आने वाले समय में वह जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। फिलहाल, बलरामपुर की सियासत में उनका बढ़ता कद और युवाओं के बीच बनती पकड़ राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।