नाग पंचमी पर बच्चों ने पीटी गुड़िया ,आल्हा का किया गया आयोजन
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सादुल्लानगर/बलरामपुर।जनपद बलरामपुर के थाना सादुल्ला क्षेत्र के आस पास बने शिवालयों मे नाग पंचमी का त्यौहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। भोर से ही शिव मंदिरो मे भक्तो की भीड़ भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए उमड़ पड़ी स्थानीय बाजार सादुल्लानगर मे श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर मे भारी संख्या मे शिव भक्तो ने जलाभिषेक किया तथा अहिरौला शिव मंदिर पर खेल कूद का आयोजन किया गया जिसमे कबड्डी,लम्बी कूद,लट्ठ जैसे प्राचीन खेल को खेला गया विजयी टीम को अहिरौला शिव मंदिर समिति द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे गुड़िया बनाकर उन्हें सड़कों पर रखकर डंडों से पीटते हुए नजर आए। यह प्रतीकात्मक रिवाज एक पौराणिक कथा पर आधारित है। कथा के अनुसार,एक बहन ने अनजाने में नाग देवता को चोट पहुंचाई थी। इस पश्चाताप और भावनात्मक याद को बनाए रखने के लिए यह परंपरा निभाई जाती है।श्रावण मास की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का त्योहार पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व नागों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। गांव में झूले लगाए जाते हैं और महिलाएं झूले पर बैठकर कजरी गीत का गायन करती हैं। इस प्रकार पूरे क्षेत्र में नाग पंचमी का त्यौहार उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया मुख्य बाजार मे स्थिति श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पर आल्हा का कार्यक्रम आयोजित किया गाया आल्हा करने वाले कलाकार अमजद और उनके साथियो ने शानदार प्रस्तुति दी आल्हा सुनने वाले श्रोता भारी संख्या मे उपस्थिति रहे।