त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, साइबर जागरूकता की भी दी गई जानकारी
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सादुल्लानगर,बलरामपुर।मंगलवार को जनपद बलरामपुर के थाना सादुल्लानगर परिसर मे आगामी त्यौहार
बारावफात,रक्षा बंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कु्मार द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समुदायों के व्यक्तियों के साथ बैठक कर आगामी त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा,शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। बैठक के दौरान उपस्थिति लोगो से त्योहारों के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने,डीजे मालिक/संचालकों को मानक के अनुरुप आवाज में डीजे बजाने,सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक संदेशों को प्रसारित न करने की बात कही तथा लोगो को यह भी बताया गया की किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध वस्तुओ की सूचना तत्काल पुलिस को दे साथ ही धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने,निर्धारित मार्गों एवं नियमों का पालन करने तथा एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहेगी। संवेदनशील स्थानों,प्रमुख बाजारों,धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आवश्यक पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्त एवं निगरानी की जाएगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न करने वाले अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों एवं संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा आगामी सभी त्यौहारों को आपसी प्रेम,भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने का आश्वासन दिया। बैठक मे उपस्थिति सभी लोगो से साइबर सेल की टीम ने साइबर अपराध से बचने के लिए जानकारी साझा की और लोगो से बताया गया की किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें,अनजान व्यक्तियों के खाते से लेनदेन ना करें,अनजान व्यक्तियों द्वारा मैसेज या व्हाट्सएप्प कॉल या किसी भी प्रकार से डिजिटल तरीके से डराया धमकाया जाता है तो डरे नहीं तत्काल अपने नजदीकी थाना पर इसकी सूचना दें तथा किसी भी प्रकार की साइबर फ्रॉड होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचना दे।