Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

चलती कार में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, जिंदा जले स्टांप विक्रेता राजनारायण वर्मा

रिपोर्ट – ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी।दिनांक 23.08.2026 को थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम बरियारपुर बघौरा निवासी स्टांप विक्रेता राजनारायण वर्मा विजय नगर बाराबंकी से अपने पैतृक गांव बरियारपुर जा रहे थे इसी दौरान उनकी वैगनआर कार में अचानक शार्ट सर्किट के कारण से आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि कार के सभी दरवाजे लांक हो गए। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस घटना की खबर मिलते ही गांव में चीख पुकार मच गई वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल । घटना के कारण और अन्य विवरणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष् हो सकेगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.