Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना सादुल्लानगर का किया गया निरीक्षण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्लानगर,बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना सादुल्लानगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर,कार्यालय,हवालात,बैरक,मालखाना,मिशन शक्ति केन्द्र,सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों में नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा पीड़ित/शिकायतकर्ता की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने,अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नियमित रूप से संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि गश्त एवं क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने,संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ जितेन्द्र कुमार व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.