इटईरामपुर में धूमधाम से निकला ईद- ए-मिलादुन्नबी का जुलूस
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
गैडास बुजुर्ग,बलरामपुर।गैडास बुजुर्ग क्षेत्र के इटईरामपुर में बुधवार का दिन एक खास उत्सव में बदला, जब ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ निकाला गया। हजारों की तादाद में लोग इस जुलूस में शामिल हुए और पूरे इलाके में नारे तकबीर की गूंज से माहौल गूंज उठा।जुलूस की शुरुआत बरईडीह मदरसा स्कूल से हुई, जहां से श्रद्धालु इटईरामपुर की गलियों से होते हुए गद्दीपुर, बरईडीह, सोरहिया काटा होते हुए पन्नहवा से धुसवा बाजार तक पहुँचे। रास्ते में लोगों ने जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया, मिठाइयां और पानी की बोतलें बांटीं, जिससे हर कोई इस मौके की खुशी में शामिल हुआ।धार्मिक गुरुयों ने इस अवसर पर कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी हमें प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश देती है। यह पर्व सिर्फ एक जश्न नहीं, बल्कि इंसानियत और एकता का प्रतीक है।इस जुलूस के दौरान थाना गैडास बुजुर्ग की पुलिस-प्रशासन की टीम पूरी तरह मुस्तैद रही, जिससे कार्यक्रम शांति और सुव्यवस्था के साथ संपन्न हुआ।अतिथियों में इटईरामपुर के पूर्व प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि फखरूद्दीन खान, एडवोकेट किस्मत अली सिद्दीक़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जमीलुद्दीन खान, अफरोज चौधरी, हाशमी खान,पप्पू खान, बब्बू खान, असफाक खान, शफीक सिद्दीकी, मो हुसैन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।ईद-ए-मिलादुन्नबी का यह जश्न, जो प्यार और आस्था से भरा था, इटईरामपुर के लोगों के दिलों में एकता और सौहार्द की भावना को और गहरा कर गया।