Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अपना दल (एस) के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह का भव्य स्वागत

रिपोर्ट – विजय पाल वर्मा

बलरामपुर, 27 अगस्त 2026। अपना दल (एस) के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के स्वागत के उपलक्ष्य में आज बलरामपुर में एक स्वागत समारोह एवं सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह के मुख्य अतिथि अपना दल (एस) के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता  विजय कुमार पटेल रहे। उन्होंने चौधरी अजीत सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन  राम फेरन गुप्ता जी ने किया, जबकि अध्यक्षता ताजुद्दीन साहब ने की। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और आगामी समय में पार्टी को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया।स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से संजीव पटेल, शिवकुमार, अर्जुन प्रसाद वर्मा, तुलाराम यादव, रामसूरत विश्वकर्मा, धर्मेंद्र पटेल, मेवालाल वर्मा, सतराम वर्मा, लाल बहादुर पटेल, अरुण कुमार चौधरी, पंकज चौधरी, डॉ. अरुण कुमार वर्मा, पुजारी लाल वर्मा, विक्रम गौतम, एसपी पाल, श्रवण कुमार सैनी, राम चरण गुप्ता, गंगाराम वर्मा, रामसागर चौधरी, रामकुमार वर्मा, सुभाष कुमार चौधरी, गुड्डू यादव पहलवान, चौधरी अंकित कुमार, राजेश पटेल, विनोद कुमार वर्मा, ताजुद्दीन खान, गणेश कुमार वर्मा, डॉ. सीमा वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.