Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

इटईरामपुर में बच्चों ने प्रधान प्रतिनिधि फखरूद्दीन खान को दी रक्षाबंधन की बधाई

संवाददाता- रामरूप यादव

गैडास बुजुर्ग , बलरामपुर।गैडास बुजुर्ग क्षेत्र के इटईरामपुर के बच्चों ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि फखरूद्दीन खान के निवास पर पहुंचकर उन्हें सुभकामनाएं और हार्दिक बधाई दी। बच्चों ने अपने हाथों से रक्षा सूत्र बांधकर एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सुरक्षा का संदेश दिया।प्रधान प्रतिनिधि फखरूद्दीन खान ने बच्चों का स्वागत किया और उन्हें उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान बच्चों के उल्लास और स्नेह से माहौल खुशनुमा हो गया। उन्होंने सभी बच्चों को यह समझाया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का भी प्रतीक है।इस खास मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने मिलकर इस त्योहार को हर्षोल्लास से मनाया। बच्चों के मासूम चेहरे और उनकी खुशी ने इस पर्व की गरिमा को और बढ़ा दिया।प्रधान प्रतिनिधि फखरूद्दीन खान ने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार हमें एकजुटता और सामुदायिक सुरक्षा की भावना सिखाता है, जो हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.