Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

अग्नि सुरक्षा को लेकर अस्पताल प्रशासन की पहल, आपात स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई के बताए गए तरीके

बलरामपुर।जिला मेमोरियल चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ मरीजों, तीमारदारों एवं चिकित्सालय कार्मिकों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की दिशा में Quality Assurance के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में चिकित्सालय के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) के संचालन एवं उसके सही उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से आग लगने जैसी आपातकालीन परिस्थिति में घबराए बिना त्वरित एवं सुरक्षित तरीके से कार्रवाई करने तथा उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का प्रभावी ढंग से प्रयोग करने के बारे में बताया गया।इस दौरान कार्मिकों को अग्निशामक यंत्रों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से आग लगने की स्थिति में प्रारंभिक स्तर पर आग को नियंत्रित करने, अग्निशामक यंत्र को सुरक्षित तरीके से संचालित करने तथा आपात स्थिति में आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।चिकित्सालय जैसे संवेदनशील संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत महत्वपूर्ण है। अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीजों, तीमारदारों, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी को देखते हुए कार्मिकों का अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति प्रशिक्षित होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता एवं अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता को और मजबूत किया गया।अस्पताल प्रशासन द्वारा Quality Assurance के अंतर्गत मरीजों को सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण से चिकित्सालय के कार्मिक किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में अधिक तत्परता, सावधानी एवं समन्वय के साथ कार्रवाई कर सकेंगे।प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला मेमोरियल चिकित्सालय के अधिकारीगण, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य संबंधित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.