102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी, EMT की सूझबूझ से सुरक्षित हुआ प्रसव
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।102 एंबुलेंस सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। 27 वर्षीय रेनू को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन 102 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में प्रसव पीड़ा अचानक तेज हो गई, जिसके बाद एंबुलेंस में ही प्रसव कराने की आवश्यकता पड़ गई।EMT अशोक कुमार (GID 148620) ने बिना घबराए स्थिति को संभाला और ERCP चिकित्सक से आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। उनकी सूझबूझ और तत्परता से एंबुलेंस में ही नवजात का सुरक्षित जन्म हुआ।इस दौरान पायलट अनिल कुमार (GID 193198) ने पूरी जिम्मेदारी के साथ एंबुलेंस को सुरक्षित एवं शीघ्र अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया गया।102 एंबुलेंस कर्मियों की त्वरित कार्रवाई, चिकित्सकीय मार्गदर्शन और समर्पित सेवा से मां और नवजात दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, जिसकी परिजनों ने सराहना की।