प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से मिले राधेश्याम वर्मा, संगठन की मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला,बलरामपुर।उत्तर प्रदेश के नव-नियुक्त भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के प्रथम उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य एवं एनएमओ जिला अध्यक्ष बलरामपुर समाजसेवी राधेश्याम वर्मा ने उनसे स्नेहिल भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान सह-प्रभारी जगदीश पटेल से भी मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।मुलाकात के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्ययोजनाओं तथा उतरौला विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। राधेश्याम वर्मा ने क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास की संभावनाओं और संगठन के माध्यम से जनसेवा को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर भी अपने विचार रखे।सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय राधेश्याम वर्मा लंबे समय से स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसेवा से जुड़े कार्यों में अपनी भागीदारी निभाते रहे हैं। निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने को लेकर भी उनकी सक्रियता क्षेत्र में चर्चा का विषय रही है।संगठनात्मक स्तर पर भी वे पार्टी की गतिविधियों में लगातार सक्रिय नजर आते हैं। राधेश्याम वर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है। उतरौला के सर्वांगीण विकास तथा क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए वह निरंतर प्रयास करते रहेंगे। प्रदेश नेतृत्व के साथ हुई इस मुलाकात को क्षेत्र में संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।