Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

एफएलएन प्रशिक्षण के प्रथम चरण का समापन, शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण के दिए टिप्स

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहराबाजार(बलरामपुर)। ब्लॉक संसाधन केंद्र रेहरा बाजार में मंगलवार को पांच दिवसीय एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) प्रशिक्षण के प्रथम चरण का समापन हुआ। अंतिम दिन शिक्षकों को कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने, बच्चों की सीखने की क्षमता के अनुरूप शिक्षण योजना तैयार करने और नियमित मूल्यांकन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।खंड शिक्षा अधिकारी रेहरा बाजार स्वामीनाथ की देखरेख में आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षक कृष्ण कुमार दूबे और पवन कुमार विश्वकर्मा ने एफएलएन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बच्चों में भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने के लिए शिक्षण प्रक्रिया को सरल, रुचिकर और गतिविधि आधारित बनाया जाना जरूरी है।प्रशिक्षकों ने कहा कि कक्षा में बच्चों की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने के साथ उनके समझ के स्तर के अनुरूप गतिविधियां कराई जाएं। इससे बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ेगी और उनकी बुनियादी दक्षताओं का बेहतर विकास हो सकेगा। शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण योजना बनाने, बच्चों की प्रगति का नियमित आकलन करने और मूल्यांकन के आधार पर शिक्षण पद्धति में आवश्यक बदलाव करने के तरीके भी बताए गए।उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, बाल केंद्रित गतिविधियों और सतत मूल्यांकन के माध्यम से बच्चों को निपुण लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने गतिविधि आधारित शिक्षण से जुड़ी विभिन्न जानकारियों को भी समझा।इस अवसर पर अरविंद गुप्ता, देवसागर दूबे, अभय प्रकाश वर्मा, मुस्ताक अहमद, अवधेश शर्मा, मुकेश यादव, सियाराम वर्मा, शिवकुमार वर्मा, दिनेश भारती, कनिकराम वर्मा, वीरेंद्र कुमार, राम प्रताप, बुद्ध प्रिया, करुणेश कुमारी, जहां आरा हाशमी, शबनम खातून, सोहेल अहमद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.