Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बच्चों की सीखने की क्षमता के अनुसार तैयार करें शिक्षण योजना

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार(बलरामपुर)। ब्लॉक संसाधन केंद्र रेहरा बाजार में शुक्रवार को पांच दिवसीय एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) प्रशिक्षण के द्वितीय बैच के तृतीय दिवस का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को कक्षा शिक्षण को प्रभावी बनाने के साथ बच्चों की सीखने की क्षमता के अनुरूप शिक्षण योजना तैयार करने और नियमित मूल्यांकन के बारे में जानकारी दी गई।खंड शिक्षा अधिकारी रेहरा बाजार स्वामीनाथ की देखरेख में आयोजित प्रशिक्षण में एआरपी दिनेश कुमार त्रिपाठी, एआरपी लोकेश पति त्रिपाठी और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्रीराम ने एफएलएन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को बताया कि बच्चों में भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं को विकसित करने के लिए शिक्षण प्रक्रिया को सरल, रुचिकर और गतिविधि आधारित बनाया जाना जरूरी है।प्रशिक्षकों ने कहा कि कक्षा में बच्चों की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने के साथ उनकी समझ और सीखने के स्तर के अनुसार गतिविधियां कराई जानी चाहिए। इससे बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ेगी और बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण योजना तैयार करने, बच्चों की प्रगति का नियमित आकलन करने तथा मूल्यांकन के आधार पर शिक्षण प्रक्रिया में आवश्यक बदलाव करने के तरीके बताए गए। प्रशिक्षकों ने कहा कि बच्चों की सीखने की गति को ध्यान में रखते हुए शिक्षण रणनीति अपनाना एफएलएन के लक्ष्यों को हासिल करने में महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, बाल केंद्रित गतिविधियों और निरंतर मूल्यांकन के माध्यम से बच्चों की भाषा और गणित संबंधी बुनियादी दक्षताओं को मजबूत किया जा सकता है। इससे बच्चों को निपुण लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ाने में शिक्षकों को मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.