साकेत महाविद्यालय इकाई व अवध विश्वविद्यालय इकाई द्वारा एबीवीपी के सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ
रिपोर्ट -ब्यूरो आचार्य स्कंद दास अयोध्या धाम
अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या महानगर द्वारा विद्यार्थी हित,राष्ट्रहित एवं समाजहित के संकल्प के साथ सदस्यता अभियान का उद्घाटन डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय इकाई द्वारा किया गया जिसमें प्रमुख से राष्ट्रीय कला मंच अखिल भारतीय प्रमुख श्री अंकित शुक्ला जी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण करवाया।अखिल भारतीय प्रमुख श्री अंकित शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने वाला संगठन है परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्व राष्ट्रभक्ति नेतृत्व क्षमता एवं सेवा के भाव से जोड़ना है।सदस्यता अभियान के माध्यम से अयोध्या महानगर के विभिन्न शिक्षण परिसरों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को परिषद की विचारधारा एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संकल्प लिया गया विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे ज्ञान शील एकता के मंत्र के साथ राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सहभागी बनें।इकाई अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान केवल सदस्य संख्या बढ़ाने का अभियान नहीं बल्कि देश के युवाओं को राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और उसे निभाने के लिए प्रेरित करने का अभियान है।साकेत महाविद्यालय इकाई द्वारा सदस्यता अभियान का उद्घाटन महाविद्यालय के परिसर में सम्पन्न हुआ जिसमें प्रमुख रूप से प्रांत सह मंत्री शिवम मिश्र ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए सदस्यता की।
श्री शिवम मिश्र ने कहा कि आज का विद्यार्थी केवल अपने भविष्य की चिंता करने वाला विद्यार्थी नहीं बल्कि देश के भविष्य को दिशा देने वाली शक्ति है विद्यार्थी परिषद प्रत्येक छात्र छात्रा को अपनी प्रतिभा नेतृत्व और सामर्थ्य को राष्ट्रहित में लगाने का अवसर देती है अयोध्या महानगर में सदस्यता अभियान को व्यापक रूप देते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
इकाई अध्यक्ष नीलम गोस्वामी ने सदस्यता अभियान के समय विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे ज्ञान शील एकता के मंत्र के साथ विद्यार्थी परिषद से जुड़कर राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करें।
इकाई मंत्री विकास यादव ने कह कि आज का युवा केवल दर्शक नहीं बल्कि भारत के भविष्य का निर्माता है सदस्यता अभियान के माध्यम से इसी युवा शक्ति को संगठित कर राष्ट्र के पुनर्निर्माण में सहभागी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले दिनों में विभिन्न शैक्षणिक परिसरों में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
जिसमें प्रमुख रूप से विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय, महानगर संगठन मंत्री उदय मिश्र,नगर अध्यक्ष डॉ. स्वाती उपाध्याय,नगर अध्यक्ष डॉ मनोज छापड़िया, महानगर सहमंत्री आदर्श चतुर्वेदी,किशन सिंह,अनुराग शुक्ला, नगर मंत्री अमित दुबे,इकाई उपाध्यक्ष जतिन वर्मा,देवांश तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।