अजय राय ने शाहनवाज खान के निधन पर जताया गहरा शोक
रिपोर्ट – ब्यूरो स्कन्द दास
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिलकर सौंपा प्रदेश अध्यक्ष का शोक पत्र
अयोध्या। कांग्रेस के सेक्टर प्रभारी आसिफ खान के पिता शाहनवाज खान के निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संवेदना पत्र भेजा है। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से भेजा गया शोक पत्र शुक्रवार को स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार तक पहुंचाया।
शोक पत्र लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल हरिपुर जलालाबाद स्थित आसिफ खान के निवास पहुंचा, जहां उन्होंने परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से भेजे गए शोक संदेश को परिजनों को सौंपते हुए दिवंगत शाहनवाज खान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने शोक संदेश में अजय राय ने कहा कि शाहनवाज खान के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।शोक पत्र सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीकापुर विधानसभा के संभावित उम्मीदवार एवं कांग्रेस जिला सचिव पंकज सिंह ने किया। उनके साथ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष तैयब खान, यासीन, व्यापार उद्योग मंडल के जिला उपाध्यक्ष कैफियतुल्लाह, सुभाष सिंह, वीर बहादुर सिंह सहित गांव के अन्य गणमान्य लोग एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान सभी ने दिवंगत शाहनवाज खान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।