शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सैनिकों का किया सम्मान
ब्यूरो आचार्य स्कन्द दास
अयोध्या धाम। सैन्य शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट अयोध्या की ओर से शुक्रवार को अमर जवान मंगल पांडे चौक स्थित शहीद स्मारक पर 1965 के भारत-पाक युद्ध के अमर बलिदानियों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में हुआ।मुख्य अतिथि शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी कीर्ति चक्र के वीर पिता जंग बहादुर तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि 1857 की क्रांति के भामाशाह हरि सिंह के वंशज ब्रज राज कुमार अग्रवाल ने अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह और संरक्षक रामचंद्र वर्मा के साथ शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान 1965 के युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र विजेता शहीद हवलदार अब्दुल हमीद सहित जिले के वीर चक्र शहीद हवलदार देवी प्रकाश सिंह, हवलदार महाराज बक्श सिंह, सैपर शिवदेव सिंह और सवार माता प्रसाद,नायब सूबेदार सरवन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
1965 के युद्धवीरों एवं पूर्व सैनिकों कैप्टन देवी प्रसाद तिवारी, फ्लाइट ऑफिसर विनोद बहादुर मिश्रा, सूबेदार मेजर शिवशंकर सिंह, नायब सूबेदार राधिका चंद्र श्रीवास्तव,नायब सूबेदार सरवन सिंह,हवलदार राधेश्याम श्रीवास्तव और सिपाही रमाकांत तिवारी ने भी अमर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जंग बहादुर तिवारी व विशिष्ट अतिथि ब्रज राज कुमार अग्रवाल ने युद्धवीर कैप्टन देवी प्रसाद तिवारी, फ्लाइट ऑफिसर विनोद बहादुर मिश्रा, सूबेदार मेजर शिवशंकर सिंह, नायब सूबेदार राधिका चंद्र श्रीवास्तव, हवलदार राधेश्याम श्रीवास्तव, सिपाही रमाकांत तिवारी, युद्धवीर सूबेदार मेजर विजय कुमार यादव और हवलदार अजय कुमार यादव को शाल ओढ़ाकर एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।संगठन की महिला सदस्यों कर्मवीर परमजीत कौर, प्रीति श्रीवास्तव, कुसुम मेहरोत्रा और नीलम सिंह को वरिष्ठ सदस्य सुषमा श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष रूही खान ने अंगवस्त्र और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बाद में कोषाध्यक्ष रूही खान को भी मुख्य अतिथि, संरक्षक रामचंद्र वर्मा और अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने अंगवस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि जंग बहादुर तिवारी ने कहा कि अमर बलिदानियों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। ऐसे आयोजन युवाओं में देश के प्रति समर्पण और राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का जज्बा पैदा करते हैं।कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश सिंह नाहर ने किया। आयोजन कैप्टन आसिफ खान, शाखा प्रबंधक, प्रहरी संस्था की ओर से किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक विनोद कुमार शर्मा, कवींद्र साहनी, कैप्टन ब्रजेश कुमार सिंह, महासचिव सूबेदार मेजर मनोज कुमार तिवारी, हवलदार रामानंद यादव, सचिन सरीन, हवलदार पवन मौर्य, सुनीता यादव, सुमन दुबे, परमिंदर कौर, मयंक साहनी, रजनीश शुक्ल, राजेश कुमार तिवारी, राजेश कुमार अग्रवाल, साहब आलम, जनक किशोरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।