खैरहनिया गांव में पीडीए महापंचायत का आयोजन
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर। तुलसीपुर क्षेत्र के खैरहनिया गांव में रविवार को पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा रहे।पीडीए जनपंचायत में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम में पीडीए की विचारधारा, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक अधिकारों तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।मुख्य अतिथि विनीत कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के अधिकारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को लगातार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने तथा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।डॉ. भानु त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच रहने तथा उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने की अपील की।इस मौके पर जिला अध्यक्ष माणिक लाल कश्यप, पूर्व विधायक मसूद खां, राम सागर अकेला, जोखू यादव, हनुमान प्रसाद, दीप नारायण वर्मा, डॉ एस के यादव, चतुर्भुजी यादव, अरविंद यादव, इंद्रसेन यादव, जोखू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।