Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

गैंडास बुजुर्ग, बलरामपुर।दिनांक 08.09.26 को थाना गैंड़ास बुजुर्ग क्षेत्रान्तर्गत वादी श्री सदानन्द मौर्य पुत्र राम प्रकाश मौर्य निवासी भैसी थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई अभियुक्तगण अमित मौर्य पुत्र धर्म प्रकाश,धर्म प्रकाश पुत्र बेंचू,शान्ति पत्नी धर्म प्रकाश,गुलशन पुत्री धर्म प्रकाश निवासीगण ग्राम बजरमुण्डा थाना गैण्डास बुजुर्ग बलरामपुर द्वारा वादी की बहन को मानसिक रुप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 76/26 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग हरीश सिंह के नेतृत्व मे थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 76/26 धारा 108 बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण अमित मौर्य पुत्र धर्म प्रकाश,धर्म प्रकाश पुत्र बेंचू,शान्ति पत्नी धर्म प्रकाश,गुलशन पुत्री धर्म प्रकाश निवासीगण ग्राम बजरमुण्डा थाना गैण्डास बुजुर्ग को उनके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.