Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।दिनांक 13.09.26 को थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर पर वादी अमित कुमार चौधरी (अवर अभिन्ता ) पुत्र अनिरुद्ध चौधरी 33/11 केवी0 विद्युत उपकेन्द्र बलरामपुर टाउन द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि बलरामपुर टाउन के अन्तर्गत लगे हुए मीडियम पावर परिवर्तक 250KVA T/F निकट सपा कार्यालय, 400KVA T/F VTM मोड बहराइच रोड, 400KVA T/F FCI गोदाम बहराइच रोड, 400KVA T/F कलेक्ट्रेट मोड बहराइच रोड, 400KVA T/F ननकऊ सिंह आवास बहराइच रोड, 400KVA T/F त्रिपाठी लान्ज, 400KVA T/F दीक्षित कालोनी, 400KVA T/F निकट SBI बैंक, 400KVA T/F सर्किल आफिस, 400KVA T/F रोडवेज, 400KVA T/F MPP School, 400KVA T/F घासमंडी चौक साइड, 400KVA T/F जिला पंचायत, 400KVA T/F परमजीत उपरोक्त T/F के LT प्रोटेक्शन हेतु लगे Telless Unit जिस पर फ्यूज बांधा जाता है, अज्ञात चोरो द्वारा LT ब्रास की रांड व पास LT लीड वायर , ACSR Weasal Conductor एव LT Clamp चोरी कर लिया गया है । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 363/2026 धारा- 303(2) BNS पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा उक्त चोरी की घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 363/2026 धारा- 303(2) BNS से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण सनोज यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी बड़ा धुसाह थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर,मनोज कुमार पुत्र छोटकन निवासी काशीराम आवास माया होटल के पास थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर स्थायी पता ग्राम आबर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर,जयकिशन पुत्र रामू यादव निवासी लखनीपुर फरेन्दा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि कि हम लोग ट्रांसफार्मर मे लगे एल्युमिनियम बिजली कन्डक्टर, पाईप वाला तार, लोहे की गाटर पटिया जो ट्रेन मे लगी होती है, एलटी क्लैम्प लोहे की, और ट्रासफार्मर का सामान चुराकर फेरी लगाकर कबाड़ बेचने वालो को बेंच देते है । कुछ सामान आज फिर बेचने के लिए जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया कि हम लोग के पास यही था, दोबारा कड़ाई से पूछने पर बता रहे है, कि यही सामान बचा है, बाकी बिजली कन्डक्टर, पाईप वाला तार, लोहे की गाटर पटिया जो ट्रेन मे लगी होती है, एलटी क्लैम्प लोहा का, और ट्रासफार्मर का सामान हम लोग फेरी करने वाले कबाड़ियों को बेच दिया है, जो पैसा पाया था, आपस मे बांट लिये।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.