शादी का झांसा देकर युवती को भागने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
तुलसीपुर,बलरामपुर।वादी निवासी थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर द्वारा दिनांक 12.09.26 को थाना तुलसीपुर पर प्रार्थना-पत्र दिया गया कि दिनांक 04.09.26 को विपक्षीगण कल्लू पुत्र मुनीर निवासी ग्राम- हराहटा थाना गौरा चौराहा जनपद-बलरामपुर आदि 04 व्यक्तियों के द्वारा इमरान पुत्र समशाद निवासी गुदरा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर, जो वर्तमान समय में हैदराबाद (प्रान्त आन्ध्र प्रदेश) में रहता है, के साथ शादी कराने की नीयत से मेरी पुत्री उम्र करीब 19 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया था और लखनऊ में रिजवान के कमरे पर डरा-धमका कर रखा गया था। दिनांक 7.9.26 को मेरी पुत्री वहां से मौका पाकर घर भाग आई और घर आकर सारी बात बताई। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-125/26 धारा 87, 352, 351(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कठोर एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में तथा प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना तुलसीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-125/26 धारा- 87, 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त समशाद पुत्र रियासत,छोटकन उर्फ छोटकऊ उर्फ समीम पुत्र मुस्तकीम,रिजवान पुत्र मुस्तकीम निवासीगण ग्राम गुदरा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर को तुलसीपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.09.2026 को थाना क्षेत्र के गुलहरिया तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा गया है ।