क्षेत्राधिकारी उतरौला ने लिया शिवालयों,शिवमंदिरों पर ड्यूटीरत कर्मचारियों का जायजा
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
हरितालिका तीज व भगवान गणेश चतुर्थी का पावन पर्व जनपद बलरामपुर में हुआ सकुशल सम्पन्न
बलरामपुर।आज दिनांक 14.09. 2026 को हरतालिका तीज व भगवान गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ0 जितेन्द्र कुमार द्वारा सर्किल उतरौला में पड़ने वाले विभिन्न शिवमंदिरों,शिवालयों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए,साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है, अतः भीड़ नियंत्रण के दौरान अत्यंत सतर्कता और शालीनता बरती जाए।जनपद के सभी शिव मंदिरों एवं शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक का कार्यक्रम पूरी तरह सुव्यवस्थित, सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती और सुदृढ़ यातायात प्रबंधन के माध्यम से शिवभक्तों के लिए सुगम दर्शन सुनिश्चित कराए गए।