Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, विधायक ने किया शुभारंभ, किया फल विवरण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला (बलरामपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक रामप्रताप वर्मा ने किया तथा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से कुशलक्षेम जाना और फल वितरित किए।विधायक रामप्रताप वर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के भाव से मनाते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्त ने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होता है और समाज में सहयोग व संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करता है।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सीपी सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष देवानंद गुप्त, रमेश जायसवाल, आनंद त्रिपाठी दद्दन, महेंद्र सिंह एवं दीपक चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.