उतरौला विश्वकर्मा पूजन पर भंडारे में भक्तों का लगा तांता, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
रिपोर्ट ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला विश्वकर्मा पूजन पर भंडारे में भक्तों का लगा तांता, जयकारों से गूंजा क्षेत्र विधायक राम प्रताप वर्मा,अनूपचंद्र गुप्ता,महिपाल चौधरी उपस्थित रहें।
जनपद बलरामपुर।उतरौला नगर सहित ग्रामीण अंचलों में विश्वकर्मा पूजन के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे में भक्तों का तांता लगा रहा। विश्वकर्मा भगवान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।स्थानीय बाजार बक्सरिया में लकड़ी व्यवसायी महेश कुमार उर्फ लल्लन शर्मा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में स्थानीय विधायक राम प्रताप वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी, नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।भंडारे में पूरे क्षेत्र से श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा और प्रेम, सद्भावना, सहयोग व समर्पण की भावना के साथ लोगों ने बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।जहां आज के दौर में सोशल मीडिया पर जातीय उन्माद देखने को मिलता है, वहीं धरातल पर हिंदू-मुस्लिम सभी लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।इस मौके पर गोपाल चौधरी, देवेन्द्र कुमार, मिश्री लाल, अतुल भारती समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।