Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

गांजा तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार, 520 ग्राम अवैध गांजा बरामद

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

अपाचे बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

बलरामपुर। मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 520 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अपाचे मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है।पुलिस के अनुसार मंगलवार को उपनिरीक्षक नवनीत सिंह और उपनिरीक्षक अमित चौहान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराध की रोकथाम के लिए नहरबालागंज में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नहरबालागंज से आगे गंगापुर लखना जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे एक व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल के साथ गांजा लेकर खड़ा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 0.520 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक गुप्ता उर्फ किसन गुप्ता (28), पुत्र उमानाथ गुप्ता, निवासी ग्राम खरगूपुर, थाना खरगूपुर, जनपद गोंडा के रूप में हुई है।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर कोतवाली देहात थाने में मु0अ0सं0 379/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवनीत सिंह, उपनिरीक्षक अमित चौहान, कांस्टेबल अजीत सिंह और कांस्टेबल अभिषेक सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.