Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

राज बहादुर यादव की पुण्यतिथि पर सपा ने किया नमन

रिपोर्ट -ब्यूरो आचार्य स्कंद दास अयोध्या धाम

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राज बहादुर यादव की आठवीं पुण्यतिथि पर रविवार को लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी स्थित सपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला एवं महानगर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि स्वर्गीय राज बहादुर यादव ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और संगठन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संघर्ष, संगठनात्मक कौशल और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार सदैव याद किया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि राज बहादुर यादव की समाजवादी विचारधारा के प्रति निष्ठा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों और बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।वक्ताओं ने उनके संघर्ष, सादगी और जनसेवा को याद करते हुए समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की जानकारी निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने दी।इस दौरान महानगर महासचिव हामिद जाफर मीशम, शावेज जाफरी, दान बहादुर सिंह, ओरौनी प्रसाद पासवान, अंसार अहमद, सीताराम यादव, मोहम्मद असलम, अश्विनी यादव ‘छोटू’, आकिब खान, रितेश यादव, अतुल यादव, विशाल यादव, जितेंद्र यादव, अखिलेश यादव, अजय यादव, सुनील शर्मा, अभय तिवारी, वीरेंद्र गौतम सहित जिला एवं महानगर कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.