Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

लेखपाल संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार पटेल व महामंत्री विजय कुमार यादव बने

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला। लेखपाल संघ तहसील इकाई उतरौला का चुनाव रविवार को तहसील सभागार में चुनाव अधिकारी विजय कुमार सोनी की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार पटेल तथा मंत्री पद पर विनय कुमार यादव निर्वाचित हुए। अन्य पदों पर एकल नामांकन होने के कारण प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव अधिकारी विजय कुमार सोनी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार पटेल और मनीष कुमार श्रीवास्तव के बीच मुकाबला हुआ। इसमें दिनेश कुमार पटेल ने 11 मतों से जीत हासिल की। वहीं मंत्री पद के कड़े मुकाबले में विनय कुमार यादव ने चांद बाबू को एक मत से पराजित किया। चुनाव में कुल 85 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।अन्य पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश प्रताप शुक्ल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव प्रताप सिंह, उपमंत्री महेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष शिवम तथा ऑडिटर पद पर श्रीमती गीता को एकल नामांकन के चलते निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कुमार पटेल ने कहा, “साथी लेखपालों ने जिस विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन के सभी सदस्यों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके हितों के लिए एकजुट होकर कार्य किया जाएगा। संगठन की मजबूती और लेखपालों के सम्मान व अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।”
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को साथी लेखपालों ने बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.